प्राथमिक विद्यालय बढ़ईनबाग का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

दो शिक्षक मिले अनुपस्थित, बाधित हुआ एक दिन का वेतन

बहराइच (राष्ट्र क की परम्परा)। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, निशुल्क पुस्तक एवं ड्रेस वितरण, आधार फीडिंग, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा भवन इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बढ़ईनबाग चित्तौरा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि शिक्षक विशाखा सिंह व गिरजा यादव अवकाश प्रार्थना लगाकर छुट्टी पर गये हुएं है। अध्यापकों के अवकाश के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि सम्बन्धित शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत नहीं है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए सम्बन्धित अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लायें अन्यथा सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों का भी उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने कक्षा चार का निरीक्षण करते हुए छात्रा रानी से प्रदेश की राजधानी का नाम पूछने पर छात्रा द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। कक्षा दो व कक्षा तीन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं की कापियों का अवलोकन करते हुए पाया पिछले कुछ दिनों से कापियां चेक नहीं की गई है। डीएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सईदुन निशा व शमा नफीस को निर्देश दिया कि डे-बाई-डे छात्र-छात्राओं की कापियां चेक की जायें। डीएम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए दिव्यांग शौचालय, रसोई घर का निरीक्षण कर एमडीएम में तैयार की गई तहरी की गुणवत्ता को परखा तथा रसोई घर में उपलब्ध बर्तनों व उपकरणों तथा प्रयोग में लाये जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने खेलकूद मद में प्राप्त धनराशि से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट को भी देखा तथा इससे सम्बन्धित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न मदों में प्राप्त होने वाली धनराशि के व्यय से सम्बन्धित अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाय। डीएम ने शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें तथा पढ़ाई के अलावा उन्हें खेल व अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित किया जाय।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

48 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

56 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

1 hour ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago