डीएम ने शहीद सैनिकों के परिजनों का किया अभिनंदन

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आठवें सशस्त्र सेवा वेटरेन दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद के शहीद सैनिकों के परिजनों का अभिनंदन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा शहीद राईफलमैन पूरन बहादुर थापा, हवलदार प्रदीप कुमार थापा व नायक प्रेम बहादुर खत्री के परिजनों को अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर खड़े सैनिक हमे सुरक्षा का आभास कराते हैं। आज स्वयं मेरे लिए सम्मान का विषय है कि मुझे देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों के परिजनों का अभिनंदन करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन की ओर से आश्वस्त करता हूं कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सभी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
इस दौरान जिला कल्याण और सैनिक पुनर्वास अधिकारी कर्नल (रि.) डी.के. राय, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, तहसीलदार सदर राजेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 hour ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 hours ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago