डीएम ने ग्रामीण स्टेडियम चौक का किया औचक निरीक्षण

निर्माण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं-डीएम

दोयम दर्जे के ईंटों के प्रयोग पर डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्रामीण स्टेडियम चौक का औचक निरीक्षण करते हुए, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री का भौतिक परीक्षण किया, जिसमे सामग्रियों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं थी। विशेष तौर पर उन्होंने निर्माण में दोयम ईंटो के प्रयोग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्माण सामग्री और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए तीन दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए फटकार लगाते हुए, तत्काल निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण करते हुए उच्चाधिकारियों को निम्नस्तरीय निर्माणकार्य के विषय में अवगत कराएं। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल सभी निर्माण सामग्रियों को हटवाते हुए मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामग्री को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया तथा कहा कि प्रोजेक्ट मैनेजर नियमित पर्यवेक्षण के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण को सुनिश्चित करें।
उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण स्टेडियम चौक शासन व प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यदायी संस्था सुनिश्चित करे कि निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार और समयसीमा के भीतर हो अन्यथा जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

2 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

15 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

19 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

20 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

20 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

20 hours ago