आयुष्मान कार्ड शासन की शीर्ष प्राथमिकता–डीएम
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा संबंधित विभागों के साथ की गई।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एमओआईसी प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने इस संदर्भ में आशाओं को संवेदित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने ने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी कोटेदारों को राशन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देशित करने के लिए कहा। डीपीआरओ को भी पंचायत सहायकों को विशेष निर्देश जारी करने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके माध्यम से लाभार्थी को ₹ 5.00 लाख तक कैशलेश और मुफ्त इलाज प्राप्त होता है। इसलिए सभी संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहने पाए।
आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान को 28 फरवरी 2024 तक विस्तारित किया गया है, जो कि पहले 20 फरवरी तक निर्धारित था।
इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास, एसीएमओ डॉ नीरज कन्नौजिया, आयुष्मान जिला समन्वयक डॉ शरणदीप कौर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…