समाधान दिवस का जायजा लेने थाना कैसरगंज पहुंची डीएम व एसपी

जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए गुणवत्तापरक
निस्तारण के दिये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला द्वारा थाना कैसरगंज का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गये। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान ग्राम बैरी महेशपुर के फरियादी शमतुलहक के प्रार्थना पत्र के सम्बंध में उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि दोनों पक्षो को बुलाकर समस्या का समाधान कराये, इसी प्रकार गोड़हिया नम्बर दो की फरियादी सरला देवी की समस्या के समाधान के सम्बंध में चकबन्दी कानूनगो विश्राम लाल, बगहिया के बाबादीन के रास्ता को अवरोध करने से सम्बन्धित समस्या के सम्बंध में कानूनगो छत्रपाल व एसओ थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह को तत्काल मौके पर जाकर अवरोध हटाये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा दो पक्षो में लड़ाई झगड़े की समस्या लेकर बच्चे के साथ नंगे पांव पहुंची बड़कई मौरी की सुमन पत्नी हुसैनी की समस्या को पुलिस अधीक्षक ने गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सब इस्पेक्टर को निर्देश दिया कि फरियादी की आवश्यक उपचार के उपरान्त तत्काल मौके पर जाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराये। साथ ही एसपी ने महिला व बच्चे को चप्पल भी मंगाकर दिया। इसी प्रकार डीएम व एसपी ने समाधान दिवस में आये हुए अन्य फरियादियों की समस्याओं का गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए समस्यााओं का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि भूमि विवाद से सम्बन्धित समस्याओं का राजस्व व पुलिस की टीम सयुक्त रूप से मौके पर जाकर समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के पंजिका का भी अवलोकन कर पूर्व के समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण का जायजा भी लिया। थाना समाधान दिवस में 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया तथा एक प्रार्थना पत्र में अभियोग दर्ज किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गयी है। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जरवल अमन वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

4 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

4 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

4 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

5 hours ago