डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की जन समस्याएं

कुल प्राप्त 89 प्रकरणो में 07 प्रकरणों का किया गया निस्तारण

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। कुल 89 प्रकरण आये जिसमें सात प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जिन प्रकरणों की जांच करने स्वयं जाते हैं उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि समस्त लेखपालों का उत्तरदायित्व होगा कि उनकी तैनाती जिस ग्राम पंचायत में है, यदि वहाँ खलिहान की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण होता है तो उनकी संज्ञान में लाएं। यदि किसी अन्य माध्यम से उनकी संज्ञान में खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी मिलेगी तो लेखपाल का उत्तरदायित्व तय कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 89 प्रकरणो मे सर्वाधिक राजस्व विभाग के 51, पुलिस के 10, विकास के 06 व अन्य विभागों से 22 मामले आये। 07 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। शेष 82 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत आदि से संबंधित थे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सलेमपुर सीमा पांडेय, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

35 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

39 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago