बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में विगत 72 घण्टे में हुई भारी वर्षा के दृष्टिगत तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत बहराइच-लखीमपुर हाई-वे पर रायबोझा के निकट स्थित क्षतिग्रस्त पुल का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने आकस्मिक निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया। मौके पर पहुंचे डीएम डॉ. चन्द्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड लोक निर्माण विभाग लखीमपुर को सूचित करते हुए क्षतिग्रस्त पुल की तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। डीएम व एसपी ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव व तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार को यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…
ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…
पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…
43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…