महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नगर पालिका महरागंज के छठ घाटों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बलिया नाला पर बनाए गए छठ घाटों को देखा तथा निर्देश दिया कि बलिया नाला पर एक अस्थाई बांध निर्मित कर छठ घाटों पर पर्याप्त पानी सुनिश्चित करें, ताकि व्रत करने वाली महिलाएं सुचारू ढंग से छठ पूजन कर सकें। उन्होंने पक्के घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के लिए भी निर्देशित किया तथा कहा कि छठ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था नगर पालिका सुनिश्चित करे। उन्होंने छठ घाटों पर समुचित साफ–सफाई रखने के लिए भी निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस और अन्य बलों के जवानों को तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को तैनात करने के लिए कहा, ताकि घाट के आस–पास जाम की समस्या न हो।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी कोतवाली और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…