Categories: Uncategorized

दीवाली की रात…

दीवाली का हम सब इंतज़ार करते हैं,
प्रथम पूज्य श्रीगणेश की पूजा कर,
माता श्री लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं,
श्रद्धापूर्वक दीवाली का पर्व मनाते हैं।

त्रेता में सीता जी को लेकर श्रीराम,
लक्ष्मण दीवाली के दिन वनवास से
चौदह वर्षों बाद राक्षस रावण का
संहार कर अयोध्या वापस आये थे।

अवधपुरी नगरी के घर- द्वार और
कोना कोना दीपज्योति से जगमग
कर उनके सम्मान व स्वागत में उस
रात को दिन की भाँति सजाये थे।

श्रीराम विष्णु अवतारी थे, तो माता
सीता श्रीलक्ष्मी जी की अवतारी थीं,
श्री गणेश माता लक्ष्मी के धर्मपुत्र थे
वे तीनों लोकों में प्रथम पूज्य भी थे।

माता लक्ष्मी धन वैभव की देवी हैं,
गणेश रिद्धि सिद्धि बुद्धि के स्वामी,
लक्ष्मी की इच्छा से गणेश के साथ
दोनो की पूजा का वृत है दीवाली।

दीपावली की रात माँ लक्ष्मी
श्रीगणेश भी भेंट हमें लाते हैं,
दोनो आते हैं दीवाली के दिन
हर घर शुभाषीश दे जाते हैं।

बच्चे बूढ़े सबको दीवाली के दिन
लक्ष्मी गणेश का रहता है इंतज़ार,
लक्ष्मी गणेश के दीपक घर में उनके
स्वागत में उस रात जलाये जाते हैं।

लक्ष्मी और गणेश के सोने चाँदी के
सिक्के दीपक के साथ पवित्र पात्र में
रखकर उनके आने की मनो कामना
से दीवाली की रात जगाये जाते हैं।

दीवाली में माता लक्ष्मी, श्रीगणेश
हर घर में चुपके चुपके ही आएँगे,
सब बच्चों और सभी बड़ों को भी
सुंदर उपहार छुप छुप कर दे जाएँगे।

खील, मिठाई, रुपया-पैसा सब
उनके आशीर्वाद से ही मिलता है,
आदित्य होता है उनका इंतज़ार
दीवाली की रात उपहार मिलता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpshomnath

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

7 minutes ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

14 minutes ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

8 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

8 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

13 hours ago