प्रभागीय वनाधिकारी ने शिवालय बाग मन्दिर परिसर का भ्रमण कर पंचवटी प्रजाति के वृक्षारोपण पर किया चर्चा परिचर्चा

महन्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को अंगवस्त्र भेंट आशीर्वाद दिया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नानपारा पौराणिक पाण्डव कालीन शिवालय बाग मन्दिर परिसर एवं अन्य धार्मिक स्थलों के परिसर में पंचवटी प्रजाति के पेंडो के रोपण एवं उनके संरक्षण के लिए महामना मालवीय मिशन एवं किसान परिषद की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है,प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) संजय शर्मा ने शिवालय बाग मन्दिर परिसर का भृमण कर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण हेतु कार्ययोजना बनाए जाने पर चर्चा परिचर्चा किया।
मालवीय मिशन अध्यक्ष व किसान परिषद प्रदेश संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की नानपारा परिक्षेत्र के वातावरण को मानव अनुकूल बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण के लिए धार्मिक स्थल मठ – मन्दिर , शैक्षणिक संस्थान व सरयू नदी के तटीय इलाकों में स्थानीय जन सहयोग से पंचवटी प्रजाति के पेंडो का रोपण व उनके संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है,डीएफओ ने धार्मिक स्थल के खाली पड़े स्थानों पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाए जाने की बात कही है तथा इस कार्य के लिए पर्यावरण विदों का आवाहन भी किया।
शिवालय मन्दिर प्रबन्धन व मन्दिर महन्त वीरेन्द्र गिरी महाराज ने डीएफओ को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया,प्रमुख रूप से रेंजर नानपारा व वन दारोगा सुरजीत सिंह , समाजसेवी राहुल पाण्डेय , डॉ प्रखर श्रीवास्तव समेत तमाम
वीतरागी साधु संत व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व संरक्षण का सामुहिक संकल्प भी लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

2 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

3 hours ago

सुबह-सुबह कांपी अफगानिस्तान की धरती, हिंदू कुश में 5.3 तीव्रता का भूकंप; 126 किमी नीचे था केंद्र

काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के उस समय भूकंप के तेज झटके…

4 hours ago

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: हडपसर से गाजीपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, जौनपुर में भी होगा ठहराव

पुणे से पूर्वांचल जाने वालों के लिए बड़ी राहत, जौनपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें…

4 hours ago

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! 32,679 अभ्यर्थियों की PET अब 8 अक्टूबर से, नया एडमिट कार्ड जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…

5 hours ago

वाराणसी में अटका 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर आखिर निकला, अब गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखीमपुर तक जारी रहेगा सफर

वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…

5 hours ago