मण्डलायुक्त ने चंगेरा-मंगेरा में लगाई चौपाल

  • मण्डलायुक्त ने चौपाल में भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लिया फीड बैक
  • मण्डलायुक्त द्वारा चौपाल के दौरान ग्रामीणों की सुनी गयी शिकायतें, सम्बंधित विभागीय अधिकारी को जांच कर तत्काल कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित
  • मंडलायुक्त ने लहुरादेवा में निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने हेतु कार्यदायी संस्था को किया निर्देशित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मण्डल बस्ती के आयुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड सेमरियांवा के ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा के कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने चौपाल में ग्रामवासियों हेतु सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रता के अनुसार आच्छादित किये गये ग्रामीणों की संख्या सहित योजनाओं में पात्रता की शर्तो आदि के बारे में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष एक-एक योजनावार पढ़कर सुनाया गया।
चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पढ़ी गयी। मण्डलायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारी एवं उपस्थित ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि आवास हेतु पात्रता में शासन द्वारा किये गये संशोधन का प्रचार-प्रसार किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी स्वंय को आवास हेतु पात्र समझता हो वह स्वंय इसका ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
चौपाल में मण्डलायुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का अन्त्योदय कार्ड बनाया जाए, कोई भी गरीब, भूमिहीन अथवा जिसके पास आय का कोई साधन न हो, अन्त्योदय कार्ड से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अपात्र का कार्ड बन गया है अथवा कोई व्यक्ति अब पात्रता की श्रेेणी में नही है तो इसका नियमानुसार जांच कर अन्त्योदय कार्ड निरस्त भी किया जाए। वर्तमान में गॉव में कुल 96 अन्त्योदय कार्डधारक है। मण्डलायुक्त ने समय-समय पर अन्त्योदय कार्ड धारक का सत्यापन करते रहने का निर्देश दिया।
मण्डलायुक्त ने ग्रामवासियों से ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों जैसे-लेखपाल, आगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम विकास अधिकारी, ए0एन0एम0, आशा आदि के बारे ग्रामीण से पूछा कि उन्हें सम्बंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अथवा सुविधायें मिल रही है या नही। मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं कार्यक्रम द्वारा संचालित योजनाओं/सुविधओं के बारे में ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का वजन, हाईट के नियमित परीक्षण हेत मेडिकल उपकरण, वेइंग मशीन की उपलब्धता एवं गुणवक्ता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने ए0एन0एम0 एवं आशा को निर्देश दिये कि गॉव में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का रूटिंग टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही साथ मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में जेण्डर रेशियों में महिला मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए तथा अर्हता 01 जनवरी 2025 के आधार पर पात्र युवक/युवतियों का नाम सूची में सम्मिलित करवाने की दिशा में प्रचार-प्रसार एवं जागरूक किया जाए। उन्होंने गॉव का जन्म मृत्यु रजिस्टर अपडेट रखने एवं रजिस्टर में दर्ज आकडो का सत्यापन कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर डी0सी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, अधि0 अभि0 जल निगम, खण्ड विकास अधिकारी, विजय प्रताप सिंह सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज प्रधान फूलमती देवी सहित सम्बंधित जनपद स्तरीय अधिकारी, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं भारी संख्या में ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

44 minutes ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

48 minutes ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

23 hours ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

23 hours ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

23 hours ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

23 hours ago