कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर के विभिन्न विभागों में कार्यरत बैडमिन्टन खेल के अधिकारियों/कर्मचरियों जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है उनके लिये जिला चयन/ट्रायल कुशीनगर में एवं मण्डल एवं राज्य स्तर पर चयन/ट्रायल,रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में निर्धारित है
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला चयन बैडमिन्टन(महिला/पुरुष)(55 वर्ष से ऊपर के राज्य अधिकारी/कर्मचरियों हेतु) 16 जनवरी, 2023 को प्रात: 10:30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में होगा।
मंडल चयन 17 जनवरी, 2023
प्रात: 10:00 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में तथा राज्य चयन 19 जनवरी 2023 को लखनऊ में होगा।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि उक्त्त चयन/ट्रायल मे आटोनोमस बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर-निगम/पंचायत/पुलिस विभाग/अध्यापक/ सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं लेंगे, पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकते है | इच्छुक पूर्ण सरकारी अधिकारी/कर्मचारी अपने विभाग से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन/ट्रायल में भाग ले सकते है |
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…