निर्माणाधीन डिवाइडर व्यापारियों के हित में नहीं: बनर्जी लाल अग्रहरि

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष कपीश चंद्र अग्रहरी के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दर्जनों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित पाँच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र में व्यापारियों ने कहा है कि नगर पालिका क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास पर सुंदरीकरण के नाम पर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है, उससे व्यापारियों के व्यापार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा है कि सुंदरीकरण का जो भी कार्य कराया जा रहा है वह व्यापारियों के हित में नहीं है, प्रशासन को चाहिए कि व्यापारियों के हित को देखते हुए सुंदरीकरण कराया जाय। डिवाइडर इतना ऊंचाई पर बनाया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को दुकान पर आने-जाने में दिक्कतें होंगी, जिससे उनके व्यापार में दिक्कतें उत्पन्न होंगीl
व्यापरियों की मांग है कि बाईपास पर शराब की तीन दुकानें हैंl जिसके कारण आय दिन व्यापारियों से विवाद होता रहता है और अतिक्रमण भी ज्यादा रहता है। उसे किसी उचित स्थान पर भेजा जाय आदि मांगों को लेकर व्यापारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया है।
इस अवसर पर इसरार खान, मोहम्मद अहमद, विनोद कुमार, श्रीधर अग्रहरि, सतीश सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

58 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago