जिला गन्ना अधिकारी ने किया गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)बजाज चीनी मिल उतरौला परिक्षेत्र के ग्राम कोल्हुई बिनौनी रामपुर बगनहां में जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर रंजीत सिंह कुशवाहा ने चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना आर एस मिश्रा के साथ गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया जो की सही पाया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने वहां पर उपस्थित किसानों को अधिक उत्पादन लेने के लिए आवश्यक जानकारी दिए तथा सहायक महाप्रबंधक गन्ना आर एस मिश्रा ने किसानों को गन्ना फसल में बेधक कीटों से बचाव के लिए जानकारी दिए तथा अधिक गर्मी पड़ने के कारण गन्ने की फसल की सिंचाई बराबर करते रहने के बारे में कृषकों को बताएं। पेड़ी प्रबंधन में सिंचाई खाद व गुड़ाई अवश्य करें। जिससे फसल अच्छी होगी साथ ही साथ फसल सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेधक कीटों की रोकथाम के लिए 150 एम एल कोराजन को एक एकड़ खेत के लिए 400 लीटर पानी में धोल बनाकर गन्ने की जड़ों के पास मोटे फव्वारे से ड्रेंचिगं करें। तथा दो किलो फरटेरा प्रति बीघा के दर से डालकर सिंचाई कर दें जिससे गन्ने की फसल को बेधक कीटों से बचाया जा सके।जिसमें सहायक महाप्रबंधक गन्ना आर एस मिश्रा द्वारा किसानों से अपील किया गया कि किसान भाई गन्ना सर्वे के दौरान अपने खेतों पर उपस्थित रह कर अपने खेतों का गन्ना सर्वे अवश्य करा लें जिससे आगामी पेराई सत्र में किसानों को गन्ना आपूर्ति करने कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।गन्ना सर्वे निरीक्षण के दौरान विजय पाण्डेय बृजेश प्रताप सिंह बीरविक्रम मिश्रा जगप्रसाद दुःखी तुलाराम राममनोरथ दासे बब्लू आदि लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

15 minutes ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

16 minutes ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

17 minutes ago

मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गिरफ्तार, अर्टिगा कार बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…

21 minutes ago

मूलांक अनुसार आज का राशिफल, शुभ अंक और लकी कलर जानें

जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, अवसर और चुनौतियों का…

22 minutes ago

🔮 21 फरवरी 2026 राशिफल : जानें किस राशि को लाभ और किसे सावधानी की जरूरत

21 फरवरी 2026 राशिफल – ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव21 फरवरी 2026 राशिफल के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों…

24 minutes ago