जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे नगर की जीओं स्पेशल मैपिंग कराना, नगर क्षेत्र में टू लेन से फोर लेन उसकी ओवरहाल लेन्थ, सड़़क सुरक्षा सीबी, आउटलुक की काष्ट, पेडिशियन पार्क के बीच घाट जैसा बनाने का कार्य बैठक एजेण्डा बिन्दु में शामिल किया जाय।
समीक्षा बैठक में उन्होने जिला अस्पताल के पास लगने वाले जाम से निपटने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत तथा ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया है। उन्होने शहर में टैक्सी स्टैण्ड बनाये जाने के लिए ईओ नगरपालिका को निर्देश दिया है। इसके साथ ही शहर में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या के बारे में ईओ नगरपालिका से जानकारी लिया और निर्देशित किया कि शहर में साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम करें। उन्होने हाईवे पर मानक के विरूद्ध स्थापित शराब की दुकानों पर कार्यवाही करने के लिए आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।
नेशनल हाईवे, टोल प्लाजा, हाईवे के किनारे नाली निकासी, कूड़ा जाम की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होने अयोध्या से बस्ती हाईवे पर गड्ढा पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि सड़को को तत्काल ठीक किया जाय। परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर बैठक में स्वयं उपस्थित ना होकर अपने अधीनस्थ को भेजे जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगायी है, और कहा है कि अगर अगली बैठक में ऐसा पाया जाता है तो इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की जायेंगी।
जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गये निर्णय की अनुपालन आख्या की समीक्षा किया। समीक्षा में उन्होने निर्देश दिया कि जिन विभागों द्वारा अभी तक अनुपालन सुनिश्चित नही किया गया है वे विभाग तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी केशवलाल ने किया। इसमें सीडीओ जयदेव सी.एस., मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमाशंकर दुबे, आरटीओ रविकान्त शुक्ला, एआरटीओ पंकज कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, बीएसए अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, सीओ विनय कुमार चौहान एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

53 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

59 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

1 hour ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

1 hour ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago