कार्यक्रम में महिला बैरक में ऊनी कंबल एवं हाइजीनिक किट वितरण
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
समाज सेवा के प्रति समर्पित संस्था “एक नई आशा” का आयोजन रविवार को जिला कारागार हुआ, जिसके तहत महिला बैरक में ऊनी कंबल, ऊनी स्कार्फ, ऊनी मोज़े एवं हाइजीनिक किट का वितरण किया गया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी ठंड के मौसम में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शोभा मुथा अशोक जैन (धर्मपत्नी—एडिशनल डीजी ज़ोन, गोरखपुर) ने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज की सेवा सिर्फ़ दान नहीं, बल्कि मन की सच्ची भावनाओं से किया गया एक पुनीत कार्य है। महिला बैरक में इस प्रकार की उपयोगी सामग्री देना अत्यंत सराहनीय कदम है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अनीता अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेविका) ने कहा कि “एक नई आशा संस्था वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। जेल की महिला बंदियों को सर्दी से राहत देने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।”
विशिष्ट अतिथि जिला कारागार के जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मकता लाते हैं और समाज से जुड़े रहने की भावना को मज़बूत करते हैं। संस्था का यह योगदान प्रशंसनीय है।”
कार्यक्रम में संस्थापक आशीष छापड़िया एवं सीमा छापड़िया ने एक नई आशा संस्था की स्थापना, उद्देश्यों एवं विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन संस्था के कार्यक्रम निदेशक कनक हरि अग्रवाल ने किया।
अनुराग अग्रवाल ने भी सेवा कार्य को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान किया।
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव रोहित रामरायका द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एक नई आशा संस्था से पूर्व अध्यक्ष उषा मस्करा, सदस्य राधा सिंघानिया, नवनीत सिंघानिया, नमामि अग्रवाल, पवन चौधरी, सुशील अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कारागार प्रशासन की ओर से डिप्टी जेलर अमिता श्रीवास्तव एवं कृष्णा कुमारी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और महिला बैरक की सभी बंदियों को ऊनी सामग्री एवं हाइजीन किट वितरित की गईं।
भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस…
अभियोग पंजीकृत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार की रात ठेला हटाने को लेकर दो पड़ोसी की आपस…