जनपद की पुलिस ने सात अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने सात पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसमें थाना दुधारा, मेंहदावल व बेलहरकला के अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार मुशीर अहमद पुत्र हजरत अली व बेलाल अहमद पुत्र सबरुन नवी निवासीगण हुजुरा सोहांवा, कालिया उर्फ शोएब पुत्र साहेब अली निवासी बाघनगर, मोहम्मद इस्लाम उर्फ मुल्ला पुत्र मोहम्मद जहीर निवासी साफियाबाद की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
इसके अतिरिक्त कमरुल हुदा अंसारी उर्फ कमरुल हसन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी करही, उपेन्द्र साहनी पुत्र रंगनाथ साहनी निवासी करमैनी और मोहम्मद सफीक पुत्र मसान अली निवासी करनजोत थाना बेलहरकला शामिल है।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के अभ्यस्त अपराधियों के अपराध का विश्लेषण कर उनके कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए निर्देशित किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

3 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

4 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

4 hours ago