मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया सत्यापन

मिली कई गंभीर अनियमितताएं, लगाई फटकार

घटिया गुणवत्ता की सामग्रियों से होता मिला निर्माण

मनरेगा के तहत मजदूरों को नकद भुगतान करने पर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपराह्न सलेमपुर ब्लॉक स्थित रामपुर बुजुर्ग ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन युवा खेल मैदान परियोजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों का सत्यापन एरिया ऑफिसर्स एप के माध्यम से किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रथमदृष्टया कई गंभीर अनियमितताएं मिली जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग में इंटर कॉलेज के पास खेल का मैदान बनाया जा रहा है। डीएम ने सर्वप्रथम मस्टररोल की मांग की, जिसे प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके पश्चात उन्होंने प्रोजेक्ट के विषय में मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। मौके पर मिले सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड पर कार्य प्रारंभ होने की तिथि 10 नवंबर 2022 मिली, जबकि, खंड विकास अधिकारी ने बताया कि उन्हें सात दिन पूर्व ही परियोजना को स्वीकृत किये जाने का आदेश मिला। इसके पश्चात डीएम ने मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों के संबन्ध में जानकारी मांगी। रोजगार सेवक द्वारा बताया गया कि 12 मजदूर कार्य कर रहे हैं। इस पर डीएम ने सभी श्रमिकों को बुलाने का निर्देश दिया। मौके पर महज 5 मजदूर प्रस्तुत किये जा सके। जिलाधिकारी ने मनरेगा भुगतान के विषय में श्रमिकों से पूछा तो गम्मा नामक श्रमिक ने बताया कि प्रधान के लड़के उन्हें साप्ताहिक आधार पर नकद भुगतान करते हैं, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रावधानों के अनुसार किसी भी दशा में मनरेगा श्रमिकों को नकद भुगतान नहीं किया जा सकता। ऐसे में किसी निजी व्यक्ति द्वारा नकद भुगतान किया जाना गंभीर अनियमितता की ओर संकेत कर रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग किये जाने पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं में पीली ईंट का प्रयोग किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। डीएम ने श्रमिकों के मेडिकल किट, पेयजल सुविधा एवं छायादार स्थल के विषय में भी जानकारी ली।

डीएम ने एरिया ऑफिसर्स एप पर परियोजना की वास्तविक प्रगति से जुड़ी सभी प्रविष्टियां स्वयं भरी। इसके पश्चात उन्होंने डीसी मनरेगा बीएस राय को परियोजना में हुई अनियमितताओं से जुड़ी रिपोर्ट एक दिन के भीतर तलब की है। उन्होंने कहा कि परियोजना में बंदरबांट करने वालों का उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, टीए, रोजगार सेवक,प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह, सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

23 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

23 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

23 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

23 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

23 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

23 hours ago