आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने निशुल्क पाठ्यपुस्तकों के शत-प्रतिशत वितरण की रिपोर्ट दी। जिलाधिकारी ने सत्यापन हेतु टीम गठित कर अभिभावकों से कॉल व मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए।
जिन विद्यालयों में शिक्षकों ने स्वयं ट्रांसपोर्ट कर पुस्तकें पहुंचाईं, वहां जांच कर संबंधित ट्रांसपोर्ट एजेंसी का भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, नियमावली के उल्लंघन पर निलंबन-बहाली संबंधी प्रकरणों में बीएसए से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुछ स्कूलों में पुस्तकों की अनुपलब्धता की शिकायतों की जांच कर लगभग सभी विद्यालयों में पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं और प्रमाण पत्र लिए जा रहे हैं।
अर्न्तजनपदीय समायोजन में अनियमितताओं पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा एश्वर्या लक्ष्मी, बीएसए जितेन्द्र कुमार गौड़ सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…
बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…
महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…