मऊ(राष्ट्र की परम्परा) नवागत जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने जनपद के नए जिला अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से प्रयागराज के निवासी प्रवीण मिश्रा पीसीएस संवर्ग के अधिकारी हैं, जिन्हें 2012 में आईएएस कैडर एलॉट हुआ। जनपद में जिलाधिकारी पद पर नियुक्ति के पूर्व प्रवीण मिश्रा जनपद बिजनौर में सीडीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं।इसके अलावा एसीईओ नोएडा एवं विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण लखनऊ के पद पर भी उन्होंने कार्य किया है। पत्रकारों से बातचीत में बताया जनपद में चल रहे विकास के आयाम स्थापित करने वाले योजना को शीघ्र पूर्ण कराना एवं सरकार की योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाने के साथ सभी को त्वरित न्याय देना मेरी प्राथमिकता होगी।
छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…
बैराज के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बहराइच (राष्ट्र…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…
एशियन गेम्स-2026 में आर.एफ.आई पर्यवेक्षक की भी संभालेंगे जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार गोरखपुर…
डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…