जिलाधिकारी ने जारी की भूकम्प से बचाव की एडवाइजरी9

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने भूकम्प से बचाव को लेकर जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। उन्होंने कहा कि भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। उन्हांेने बताया कि जनपद बलरामपुर भूकम्प की दृष्टि से संवेदनशील है और जोन-4 में आता है। इसलिए जनसामान्य का भूकम्प से बचाव के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूकम्प के दौरान यदि आप घर के अन्दर हैं तो जमीन पर झुक जाएं। किसी मजबूत मेज अथवा फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे शरण लें अथवा तब तक मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकम्प के झटके न रूक जाएं। यदि आपके पास कोई मेज या डेस्क हो तो अपने चेहरे तथा सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुककर बैठ जाएं। किसी आंतरिक दरवाजे के कोने में किसी मेज अथवा यहां तक कि किसी पलंग के नीचे रूककर अपने आपको बचाएं। शीशे, खिड़कियों, दवाजों तथा दीवारों से दूर रहें अथवा ऐसी चीजें जो गिर सकती हों, से दूर रहें। भूकम्प के शुरू होने पर यदि आप एस समय पलंग पर हो तो पलंग पर ही रहें।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि भूकम्प के दौरान अपने सिर पर किसी तकिए को ढककर बचाएं। उन्होनंे बताया कि सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है। उन्होंने बताया की अनुसंधान से यह पता चला है कि ज्यादातर चोटें तब लगती है जब भवन के अंदर मौजूद लोग किसी दूसरी जगह अथवा बाहर जाने का प्रयास करते हैं। यदि आप घर के बाहर हों तो आप घर के बाहर हों तो, जहां हों वहां से आप न हिलें। बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली/टेलीफोन आदि की तारों आदि से दूर रहें। यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। भूकंप से संबंधित अधिकांश दुर्घटनाएं दीवारों के गिरने, टूटकर गिरने वाले कांच तथा गिरने वाली वस्तुओं के कारण होती हैं। यदि किसी चलते वाहन में हों, जितनी जल्दी संभव हो सुरक्षा के साथ गाड़ी रोकें तथा गाड़ी में रुके रहें। यदि मलबे के नीचे फंसे हों। उन्होंने बताया कि आप माचिस की तीली को न जलाएं। धूल न उड़ाए अथवा हिले-डुले नहीं। अपने मुंह को किसी रुमाल अथवा कपड़े से ढकें। किसी पाइप अथवा दीवार को थपथपाएं ताकि बचाने वाले आपको ढूंढ सकें। यदि उपलब्ध हो तो सीटी का उपयोग करें। अगर और कोई उपाय न हो तो तेजी से चिल्लाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

2 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

2 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

4 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

4 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

4 hours ago