जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पथरदेवा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में दो निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। राजकीय डिग्री कॉलेज में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के माध्यम से 5.87 करोड रुपए की लागत से 5 लेक्चर हॉल व एक कॉमन हॉल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 6.20 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड की क्षमता वाले हॉस्टल एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। मौके पर निर्माण कार्य होते मिला।
डीएम ने परियोजना के डीपीआर का गहन अवलोकन किया तथा स्वीकृत डिजाइन एवं निर्धारित मानक के सापेक्ष हो रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निर्माणाधीन भवन के पिलर में कुछ स्थानों पर हनी कॉम्बिंग दिखाई दी, जिसे ग्राउटिंग कराकर ठीक कराने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य में प्रयोग किये जा रहे बालू की गुणवत्ता के विषय में पूछा तो बताया गया कि बालू सैंपल की लैब जांच कराई गई है। डीएम ने उक्त रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण परियोजना अपने निर्धारित समय अवधि जून 2024 में प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जानी चाहिए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

18 minutes ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

7 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

8 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

8 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

8 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

9 hours ago