जिलाधिकारी ने अहिल्यापुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पर्यटन विभाग द्वारा अहिल्यापुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में कराये जा रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर की ऐतिहासिक धार्मिक महत्ता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। परियोजना के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी।परियोजना के तहत पर्यटन विभाग द्वारा 1.78 करोड़ रुपए की लागत से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के माध्यम से बाउंड्रीवॉल, 500 मीटर सीसी रोड, भव्य प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच एवं सोलर लाइट स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। जुलाई 2023 में प्रारंभ हुआ और इसे जनवरी 2024 में पूर्ण होना है। निरीक्षण के दौरान 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण पाया गया। डीएम ने कार्य की गति तेज करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने पूरे विधि विधान से मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया और मंदिर के ऐतिहासिकता एवं धार्मिक मान्यता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आगामी दशहरे के दृष्टिगत मंदिर के आसपास साफ-सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

1 hour ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago