बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज तथा पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शनिवार को तहसील दिवस के उपरान्त, तहसील सभागार में “मिशन शक्ति” विशेष अभियान के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शासन से जारी मिशन शक्ति के तहत् विशेष 90 दिवसीय विभागवार निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि, इस कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सरकार द्वारा महिलाओं-बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाय एवं जागरूक किया जाय तथा लाभार्थियों को चिन्हित कर योजना से लाभान्वित किया जाए। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अपने कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करें l
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…