कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु व उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में व्यापार बंधु व उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में स्वीकृत आवेदनों में ऋण वितरण को जल्द से जल्द कराने हेतु एलडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला आवेदकों ई–रिक्शा हेतु ऋण वितरण की जानकारी ली। डीसी उद्योग ने बताया कि विभिन्न बैंकों में कुल 28 आवेदन प्रेषित किए गए हैं, जिसमे 19 आवेदन स्वीकृत हो गए हैं और 05 में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने स्वीकृत आवेदनों में तत्काल ऋण वितरण कराने और लंबित आवेदनों के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण हेतु डीसी उद्योग को निर्देशित किया। कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, दोनो योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसका उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इसलिए बैंक इन योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर करने हेतु ऋण वितरण में सहयोग करें।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में भौतिक लक्ष्य 68 के सापेक्ष 262 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनमें बैंकों द्वारा 158 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है, जबकि 108 को ऋण वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 96 के सापेक्ष 279 आवेदन विभाग द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 154 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए, 93 में ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने ओडीओपी, निवेश मित्र, प्लेज्ड योजना सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने उद्यमियों और व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों द्वारा मांस की दुकानों के अव्यवस्थित संचालन का मुद्दा उठाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका और खाद्य सुरक्षा व अभिहित अधिकारी को मांस की दुकानों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका बाजारों के सुंदरीकरण हेतु व्यापारियों के साथ चर्चा करते हुए नगर बाजार में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित रंग–संयोजन के अनुरूप रंगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर बाजार का सुंदरीकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें सभी व्यापारी अपना सहयोग प्रदान करें। इस संदर्भ में उन्होंने अपर जिलाधिकारी को आदेश जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ईओ सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त राज्य कर आर.पी. चौरसिया, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अविनाश पांडेय सहित व्यापार मंडल व उद्योग मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago