नया गजेटियर तैयार करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किया निर्देशित

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जिले का नया गजेटियर तैयार करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समिति की पहली बैठक में उन्होने कहा कि वर्ष 1907 एवं 1984 का गजेटियर उपलब्ध है। इसके बाद जिले का स्वरूप बदला है तथा तमाम विकास कार्य भी संचालित हुए है, जिसका विवरण इसमें दर्ज किया जायेंगा। उन्होने कहा कि गजेटियर अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों भाषाओं में तैयार किया जायेंगा। इसमें 19 अध्याय होगें।
उन्होने कहा कि गजेटियर में राजस्व, कानून व्यवस्था, कृषि, स्वास्थ्य, उच्च माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, सिंचाई एवं पेयजल, वन, उद्योग, परिवहन, संचार, बैंकिंग, रेलवे, डाक, टेलीफोन, इनकम टैक्स, सामाजिक कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग विषयक अद्यतन जानकारी शामिल की जायेंगी। उन्होने अधिकारियों को 20 नवम्बर तक इसे तैयार करने का निर्देश दिया है।
बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चन्द्र, एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम गुलाब चन्द्र, एसीएमओं डा. ए.के. मिश्रा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, लीड बैक मैनेजर आर.एन. मौर्या, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई लवकुश सिंह, पीडब्ल्यूडी के राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता राकेश कुमार गौतम, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

21 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

22 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

22 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago