पीडब्लूडी निर्माण खंड कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

अधिशासी अभियंता सहित चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रातः 10:20 पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह समेत 4 सहायक अभियंता एवं दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन के वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न प्रातः 10:15 पर लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) कार्यालय पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता मनीष कुमार, सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह सहायक अभियंता राकेश कुमार शुक्ला एवं सहायक अभियंता अतुल कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। इनमें से अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह एवं सहायक अभियंता राकेश कुमार शुक्ला दिनांक 1 दिसंबर को भी अनुपस्थित थे। इनके अतिरिक्त महेंद्र यादव तथा मोहन वर्मा भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इन सभी के एक दिन की वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक अधिकारी समय से कार्यालय आकर 10:00 से 11:00 अपने कार्यालय में बैठे और आम जनता की समस्याओं का समाधान करें। विगत कुछ दिनों से पीडब्लूडी निर्माण खंड के कार्मिकों के समय से न आने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में औचक निरीक्षण किया गया है। समय से कार्यालय नहीं आने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

19 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

19 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

19 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago