प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के मठिया तिवारी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के अवकाश संबन्धी प्रपत्र संदिग्ध मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और दोनों के वेतन को अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी शनिवार को अपराह्न औचक निरीक्षण करने मठिया तिवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। सर्वप्रथम अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें उन्होंने पाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपू सिंह मेडिकल अवकाश पर हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद शिक्षा मित्र मीना देवी से एक दिन के मेडिकल अवकाश स्वीकृत होने के अभिलेख मांगे, जिस पर उन्होंने व्हाट्सएप पर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा भेजे गए पत्र को दिखाया। लेकिन जिलाधिकारी की निगाह उसी व्हाट्सएप मैसेज में ऊपर लिखे उनके एक अन्य सन्देश पर गई, जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा शनिवार को किसी संभावित औचक निरीक्षण की दशा में इनकम टैक्स संबन्धी कार्य का बहाना बताने का निर्देश शिक्षामित्र को दिया गया था।

सहायक अध्यापक शालिनी सिंह भी अनुपस्थित मिली। उपस्थिति पंजिका में उनका चाइल्ड केयर लीव दर्ज किया गया था। ग्राम प्रधान सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने बताया कि शालिनी सिंह अयोध्या में रहती हैं और कुछ दिन पूर्व एक दिन के लिए आई थी और उन्होंने कई दिनों का हस्ताक्षर एक साथ किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया और उनकी उपस्थिति की सत्यता की जांच कराने के लिए आश्वस्त किया। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का निर्देश व पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी से कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के समय विद्यालय में पंजीकृत 57 विद्यार्थियों में से 23 ही उपस्थित थे। मिड-डे-मील आंगनबाड़ी केंद्र के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

9 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

10 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

10 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago