जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत बैजपुर एवं ग्राम पंचायत सिरसिया में निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत बाजपुर में स्वीकृत लागत 224.17 लाख एवं ग्राम पंचायत सिरसिया में स्वीकृत लागत 371.97 लाख रुपए से पाइप पेयजल परियोजना का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सिरसिया में 2337 एवं ग्राम पंचायत बाजपुर में 5224 लोगों को पाइप पेयजल परियोजना का लाभ मिलेगा।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ट्यूबवेल बोरिंग कार्य, पाइपलाइन का कार्य, बाउंड्री वाल एवं गेट का कार्य देखा गया। उन्होंने पाइप लाइन बिछाने के कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निर्माणाधीन परियोजना की सुस्त रफ्तार पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने सहायक अभियंता जल निगम को कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 1 माह के अंदर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण करे। साइट पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजना का कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया जाए, वरना संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, सहायक अभियंता जल निगम संजीत यादव व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

8 hours ago