निकायों में प्रस्तावित विकास कार्यों का ज़िलाधिकारी ने किया अनुमोदन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार नगर निकायों से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में ज़िलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सभी निकायों के अध्यक्ष व ईओ के साथ मंगलवार को, कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने एक-एक निकाय में प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी लेने के साथ संबंधित अध्यक्ष से उसकी आवश्यकता पर चर्चा करने के बाद कार्यों का अनुमोदन किया। वहीं कुछ कार्यों को पुनः संशोधित प्रस्ताव अगली बैठक के रखने के निर्देश दिये। ज़िलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध पेयजल, सफ़ाई आदि से संबंधित आवश्यक कार्यों पर धनराशि का सदुपयोग किया जाए।
उन्होंने सभी अध्यक्षों से कहा कि अपनी निकाय को बेहतर बनाने के लिए ऐसा कार्य प्रस्तावित कराएँ, जिससे धनराशि का पूरी तरह सदुपयोग हो। नगरपालिका क्षेत्र में जल उपचार कार्य में खर्च के विवरण के बारे में ज़िलाधिकारी ने कड़ाई से पूछताछ किया, कहा कि इसमें सत्यापन भी कराएँ सरकारी धन का कहीं भी दुरुपयोग हुआ तो जवाबदेही तय कर बड़ी कार्यवाही होगी। प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ज़ोर दिया। इसके बाद नपा रसड़ा के प्रस्तावित कार्य के बारे में जानकारी ली। बैठक में प्रभारी अधिकारी नगर निकाय सीआरओ त्रिभुवन, नपा बलिया अध्यक्ष मिठाई लाल, नगर पंचायतसहतवार की अध्यक्ष सरिता सिंह, मनियर की अध्यक्ष ऋतु देवी, बांसडीह के सुनील सिंह सहित अन्य निकाय के अध्यक्ष व ईओ मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

15 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

15 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

15 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

16 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

16 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

16 hours ago