Categories: Uncategorized

जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला संपन्न

प्रभादेवी पीजी कॉलेज व एमएमआईटी पॉलिटेक्निक की टीम रहीं प्रथम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा। जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाल में संपन्न हुआ। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा आयोजिक मेले का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डीडीओ श्री केसरवानी ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को युवा कल्याण विभाग एवं अन्य मंच पर मिले अवसर का पूरा लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में निःसंकोच भाव से प्रदर्शन करना चाहिए।
युवा उत्सव में मुख्य रूप से सामूहिक लोक गीत, एकल लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य व एकल लोक नृत्य तथा जीवन कौशल के अंतर्गत कहानी लेखन , चित्रकारी, कविता लेखन, भाषण का आयोजन किया गया साथ ही अतिरिक्त नवाचार के क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए साइंस मेले का भी आयोजन किया गया।
सामूहिक लोक गीत और लोक नृत्य में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल लोक नृत्य में अनामिका ने प्रथम स्थान, एकल लोक गीत में पारस गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जीवन कौशल के अंतर्गत कविता लेखन में लक्ष्मी यादव, चित्रकारी में निधि, कहानी लेखन में अंजू तिवारी और डिक्लमेशन में अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं साइंस मेले समूह में एमएमआईटी पॉलिटेक्निक बघौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल अधिकारी रामप्रताप सिंह ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर क्षेत्रिय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आराधना द्विवेदी, डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, रितेश वर्मा तथा गोरख, प्रदीप, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

13 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

15 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

23 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago