जिला स्तरीय उद्योग बंधु/स्वरोजगार बंधु/ एकल मेज व्यवस्था /सुरक्षा फोरम /औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु /स्वरोजगार बंधु/ एकल मेज व्यवस्था/ सुरक्षा फोरम/ औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक ली।
बैठक में 25 अगस्त 2022 की बैठक की समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत राजकीय औद्योगिक आस्थान माधोपुर रसङा में बंद इकाइयों के भूखंड निस्तारण पर विचार किया गया। साथ ही उद्यमियों से प्राप्त समस्याओं पर विचार विमर्श, राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान जिगनीखास के मरम्मत निर्माण कार्य हेतु आगणन कार्य पर विचार, राजकीय औद्योगिक आस्थान माधोपुर रसड़ा में भूखंड/ शेड पर अवैध कब्जा हटाने के प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण एवं उद्यम पंजीयन पर चर्चा की गई। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा संचालित रोजगार परक ऋण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। खादी ग्राम उद्योग विभाग की ऋण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते समय मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना की प्रगति पर चर्चा जिलाधिकारी ने की। इसके अतिरिक्त रोजगार छतरी योजना की जून माह की प्रगति, वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार एवं औद्योगिक सुरक्षा एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई। जिसके अंतर्गत मिनी उद्योग आस्थान जिगनीखास में सभी रिक्त भूखंड के आवंटन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाधिकारी के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, उद्योग बंधु एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

15 minutes ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

18 minutes ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

19 minutes ago

पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज, राहुकाल और चौघड़िया

🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…

20 minutes ago

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

8 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

9 hours ago