एम जी एम इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सदर तहसील के गंगराई में स्थित एम जी एम इंटर कालेज में जनपद स्तरीय भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं संविधान से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर दो स्तरों पर आयोजित किया गया जिसमें जनपद के तमाम विद्यालयों के 510 छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।सर्वप्रथम प्रश्न पुस्तिका को विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य एवं अध्यापक अध्यापिकाओं के सम्मुख खोला गया और उन्हें छात्रों के बीच में वितरण किया गया। जनपद स्तरीय आयोजित सामान्य ज्ञान के इस प्रतियोगिता में हाजी अजहर खान इंटर कालेज उस्का, पैरामाउंट इंटरमीडिएट कालेज लक्ष्मीपुर देउरवां, सर्वजीत दास इंटर कालेज राजमंदिर, आरपीएम एकेडमी परतावल,दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयाग नगर भैंसा ,जेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगयां, वी पी एम एकेडमी धरमपुर, गुरुकुल शिक्षा निकेतन श्याम नगर भैंसी ,नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी, जीपीएस पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुर देउरवां, गुरुकुल चिल्ड्रेन एकेडमी बेलवा बुजुर्ग, आर पी मेमोरियल परतावल सहित तमाम विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निदेशक मोहम्मद अफसर अली ने बताया कि इस तरह के प्रतियोगिता से छात्र, छात्राओं के अंदर सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है l इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अध्यापक अध्यापिकाएं,छात्र व छात्राएं मौजूद रहें l

Karan Pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

33 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

45 minutes ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

1 hour ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

1 hour ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

1 hour ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

2 hours ago