जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस नौतनवां तहसील सभागार में आयोजित

समाधान दिवस में 140 जन शिकायतों में से महज 15 जन शिकायतें मौके पर निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नौतनवां तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समाधान दिवस में कुल 140 जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 15 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों,आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और सुनिश्चित करें कि वादियों को दौड़ना न पड़े। भूमि विवाद के प्रकरणों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिकायत सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी,उपजिलाधिकारी नौतनवां सहित जिलास्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

13 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

13 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

13 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

13 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

13 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

13 hours ago