जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति व औद्योगिक इकाइयों के कानून एवं सुरक्षा तथा जनपद स्तरीय एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन इकाई से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सदस्यों तथा ब्यापारियों के साथ की गयी। बैठक में पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम किये गये कार्यो की जानकारी उपायुक्त उद्योग तथा उद्यमिता द्वारा दी गई, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में वर्ष 2023-24 में भौतिक लक्ष्य 76 तथा 220.40 लाख रू0मार्जिन मनी के सापेक्ष आनलाइन 98 आवेदनो की धनराशि 355.65 रू0लाख प्रेषित किया गया, जिसमें 77 आवेदन पत्रों की स्वीकृति प्राप्त हुआ है जिनकी रू0 236.73 लाख है। उन्होंने यह भी बताया कि 34 आवेदन पत्रों की धनराशि रू0 100.55लाख का ऋण वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगार योजना भौतिक लक्ष्य 96 आवेदन में 77 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजा गया, जिसमें 47 आवेदन स्वीकृत हो चुके है,तथा 15 आवेदन जिसकी धनराशि रू0 41.25 लाख वितरण किया गया है। एक जनपद एक उत्पाद में भौतिक लक्ष्य 15 के सापेक्ष 12 आवेदकों में रू025.13 लाख का वितरण किया गया है।
उपायुक्त राज्यकर अधिकारी आर0पी0 चौरसिया द्वारा बताया गया कि जिला उद्योग तथा जी0एस0टी0 में रजिस्ट्रेशन करा कर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर लिये है उनके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ब्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रुपए दिये जाने का प्राविधान किया है। जिसमें किसी प्रकार की दुर्घटना के तहत मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख रुपए सरकार द्वारा दिये जायेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ब्यापारी दुर्घटना के तहत जनपद के 04 ब्यापारियों की दुर्घटना में मृत्यु पश्चात 10-10 लाख रुपए दिये जाने है। जिसमें स्व0आदित्य नारायण पाण्डेय पत्नी श्रीमती अंकिता भिटौली बाजार, स्व0महेंद्र मद्धेशिया पत्नी श्रीमती रंजू ग्राम व पोस्ट भैसही बाजार कुशीनगर,राजू जायसवाल श्रीमती नीलम जयसवाल भगवानपुर नौतनवा, तथा स्व0 अशोक पटेल पन्ति श्याम लता महराजगंज को दिया जाना है।
बैठक में उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल शर्मा, सी0ओ0अजय कुमार चौहान,एल डी एम भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य अधिकारी तथा सुरेश रूंगटा,विजय जायसवाल, फूलचन अग्रवाल, दीपक प्रजापति, हरिओम पाण्डेय,व अन्य ब्यापारी भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

2 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

3 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

4 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

5 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

5 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

7 hours ago