जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान पार्टी रवानगी स्थल तथा मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का किया चयन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) जितेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2022-23 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान पार्टी रवानगी स्थल तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम का चयन किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से आख्या प्राप्त की तथा प्राप्त आख्या के क्रम में उन्होने जनपद देवरिया के समस्त नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के लिए मतदान पार्टी रवानगी स्थल तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम का चयन किया है। उन्होंने नगर पालिका परिषद गौरा बरहज एवं नगर पंचायत भलुअनी हेतु पार्टी रवानगी स्थल तहसील कैम्पस बरहज तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम बाबा राघव दास बीडीपीजी कालेज गौरा बरहज का चयन किया है।
इसी प्रकार नगरपालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा एवं हेतिमपुर हेतु मतदान पार्टी रवानगी स्थल के लिए राजकीय इंटर कालेज देवरिया तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए महाराज अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया का उन्होेंने चयन किया है। नगर पंचायत रुद्रपुर एवं मदनपुर हेतु मतदान पार्टी रवानगी स्थल तथा मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर का चयन किया है। नगर पंचायत भाटपाररानी हेतु मतदान पार्टी रवानगी स्थल तहसील भाटपाररानी एवं मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए बाबा राघव दास कृषक इंटर कालेज भाटपाररानी का चयन किया है। नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज तथा लार हेतु उन्होंने मतदान पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल/स्ट्रांग रुम के लिए बीएन इंटर कालेज मझौलीराज का चयन किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

5 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

6 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

6 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

7 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

7 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

7 hours ago