महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)
मंडल स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन रघुराज सिंह किसान इंटर कॉलेज गगहा गोरखपुर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम उपविजेता के साथ द्वितीय स्थान पर रही, वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में पनियरा इंटर कॉलेज पनियरा की टीम तृतीय स्थान पर, सीनियर बालक वर्ग में पनियरा इंटर कॉलेज पनियरा की टीम तृतीय स्थान पर तथा सीनियर बालिका वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग उपविजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जनपद से शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज वीरेंद्र प्रसाद ,महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज तथा अक्षय कुमार अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…