गोवंश संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, गो-संरक्षण केंद्र संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और उनकी समुचित देखभाल को लेकर जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। विकास खंड देवरिया सदर अंतर्गत स्थित पिपरा चन्द्रभान वृहद गो-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए इच्छुक गैर-सरकारी संस्थाओं, गोसेवकों एवं अन्य योग्य व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गो-संरक्षण केंद्र का संचालन मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के माध्यम से एक वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि गो-संरक्षण केंद्र में रह रहे निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु शासन द्वारा प्रति पशु ₹50 प्रतिदिन की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इससे गोवंशों के चारे, पानी और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 05 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे के बीच मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देवरिया के कार्यालय से MoU का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को 16 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग से संबंधित आवेदन को पूर्ण या आंशिक रूप से निरस्त करने का अधिकार जिलाधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा। यह पहल गोवंश संरक्षण को सशक्त बनाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

1 hour ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago