Categories: Uncategorized

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 09 व 10 अप्रैल को

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के पत्र संख्या सी 35, 7 अप्रैल 2025 के क्रम अवगत कराया जाता है कि, जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है जनपद के माह दिसम्बर 2024 के आपूर्ति आदेशानुसार है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड फाजिलनगर, कप्तानगंज, सेवरही, कसया एवं खड्डा के परियोजनाओं के आगंनबाड़ी केन्द्रो से सामग्री का वितरण दिनांक 09 व 10 अप्रैल 2025 को किया जायेगा। उक्त दिवस को संबंधित परियोजना के सी0डी0पी0 ओ0 व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रो का भ्रमण करेगे
उन्होने बताया कि 6 माह से 03 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर। 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 500 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाओ को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर। अति कुपोषित बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर लाभार्थियो को वितरण किया जायेगा।
वितरण दिवस को उक्त विकास खण्ड के ग्राम प्रधान/स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा उक्त वितरण तिथि को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान/सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

15 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

23 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

34 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

44 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

1 hour ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

1 hour ago