आम चुनाव के बाद भारतीय राजनीति पर चर्चा अत्यंत प्रासंगिक: कुलपति

सामाजिक विषमता को दूर कर के ही वैश्विक शक्ति बन सकता है भारत: प्रो. पालीवाल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सात दिवसीय ‘भारतीय राजनीति के समक्ष चुनौतियां’ विषयक वैल्यू ऐडेड कोर्स का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो पूनम टंडन ने की तथा मुख्य अतिथि हरिद्वार के प्रो. राजेश चंद्र पालीवाल रहे।
अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आम चुनाव के परिणाम के बाद यह समसामयिक विषय है। ऐसे में भारतीय राजनीति का अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक हो गया है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है आप सभी प्रतभागी इस कोर्स से लाभांवित होंगे।
मुख्य अतिथि प्रो. राजेश चंद्र पालीवाल ने समसामयिक भारतीय राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। सामाजिक विषमता को दूर कर के ही भारत वैश्विक शक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या, साक्षरता, गरीबी, बेरोज़गारी, लैंगिक भेदभाव, क्षेत्रीयता जैसी समस्याएं भारत की राजनीति के समक्ष चुनौती बनकर खड़ी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति के बारे में भी चर्चा की।
इससे पहले कार्यक्रम के रूपरेखा की प्रस्तुति तथा स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह ने दिया। इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. रजनीकांत पांडेय सहित महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ .महेंद्र कुमार सिंह ने दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

46 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

58 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

1 hour ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

1 hour ago