महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में दीक्षारंभ कार्यक्रम के पाँच दिवसीय समारोह के दूसरे दिन समन्वयक डा मिथलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। एनसीसी ,एनएसस और रोवर्स रेंजर्स के छात्र छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया l इसके अलावा विविध विषयों जैसे अनुशासन का जीवन में महत्व ,देश प्रेम अनुशासन और हमारी संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र छात्राओं को सचेत किया गया।
रोवर्स रेंजर्स प्रभारी देवेंद्र कुमार पाठक द्वारा रोवर्स रेंजर से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ मिथिलेश चौधरी द्वारा किया गया। इस इस अवसर पर छट्ठू यादव, गुलाब चंद्र ,डॉ पीयूष जायसवाल , सुनील कुमार तिवारी, डा विनय कुमार खरवार, अनिल कुमार सिंह ,डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, डॉ शान्ति शरण मिश्र ,अतुल घोष ,नरेंद्र सिंह ,राजीव द्विवेदी, धीरेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक और
कर्मचारी उपस्थित रहे।
इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…
आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…
अनूप तिवारी की रिपोर्ट लगे वैनर की फोटो भाजपा नेता के बैनर से नई बहस!…
धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…
मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…
29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…