शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) वर्षों से जर्जर अवस्था में तिलहर जैतीपुर, दातागंज बदायूं, राजमार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार को राजमार्ग संख्या 126 के सुदृणीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए 8113.48 लाख रुपयों, की स्वीकृति प्रदान की है।
इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। अब ग्रामीणों को शीघ्र ही सड़क के निर्माण होने की उम्मीद हैं। बता दें कि तिलहर जैतीपुर, दातागंज बदायूं, राजमार्ग कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।राहगीरों का पैदल निकलना मुश्किल है। कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा चुके हैं,बरसात होने पर इस सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो जाती है।ग्रामीण लगातार 6 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। पिछले वर्ष दिसंबर में शाहजहांपुर में हुई प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सड़क के गड्ढे भरने का कार्य किया गया था,लेकिन उसमें भी खानापूर्ति कर दी गई।एक ही दिन में सड़क उखड़ गई।ग्रामीण कई वर्षों से परेशानी झेलते चले आ रहे थे।अब सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है उम्मीद है की सड़क का निर्माण शीघ्र ही होगा और सबकी परेशानी दूर होगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…