बेजुबानों के लिए भी डायल 112 मददगार साबित हो रही हैं

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। इंसानों के साथ ही बेजुबानों के लिए भी डायल 112 पुलिस मददगार साबित हो रही है।ब्लॉक मुख्यालय के पास दो दिन से आवारा सांड नाले पड़ा था।जब जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया तब ग्रामीणों ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज करवाई। तुरंत मौके पर पहुंची बाइक पीआरबी 3391 के कांस्टेबल गौरव मिश्रा एवं पायलट ने ग्रामीणों के सहयोग से सांड को नाले से बाहर निकाल कर उसका उपचार कराया।बता दें कि आवारा सांड दो दिन से घायल अवस्था में नाला में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ।ग्रामीणों ने उसे निकालने की काफी कोशिश की लेकिन असफल रहे थे, तब इसकी सूचना विकासखंड में दीं लेकिन कर्मचारियों ने सांड को निकालने में कोई मदद नहीं की।सफाई कर्मी से फोन पर कहा लेकिन उसने भी मौके पर आना उचित नहीं समझा।बाद में डायल 112 पुलिस आवारा सांड के लिए मददगार साबित हुई।नाले से उसे बाहर निकाल कर उपचार कराया।राहगीरों सहित ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को धन्यवाद दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

1 hour ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

3 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

7 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

16 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

17 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

17 hours ago