राम जन्मोत्सव की झांकी देख श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

आयोजन समिति के सदस्यों ने की पुष्प वर्षा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। दुदही विकासखंड के ग्राम पंचायत दुमही के बंगरा रामबक्स राय टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ व रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था की अनूठी अनुभूति प्राप्त की। अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता स्वामी डॉ. उद्धव शरण महाराज ने अपने ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई, पूरा पंडाल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। पुष्प वर्षा के बीच उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष करने लगे। सोमवार की सायं कथा प्रवक्ता स्वामी डा. उद्धव शरण महाराज ने राम जन्म के दिव्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब भगवान अपने भक्तों के उद्धार के लिए अवतरित होते हैं। कहा कि श्रीराम के जन्म से संपूर्ण अयोध्या में हर्ष की लहर दौड़ गई, देवताओं ने आकाश से पुष्प वर्षा की थी और महलों में मंगल गीत गूंज उठे थे। भक्तों ने आरती कर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ और कथा का उद्देश्य धर्म, भक्ति और सद्भाव का प्रचार करना है।आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। इसके पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सियाशरण उर्फ सप्पू पांडेय, पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, लेखपाल अनिल राय, केन यूनियन डायरेक्टर प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, शंभू राय, मोनू सिंह, रमाकांत पांडेय आदि ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया।मनोज तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार खरवार, अभय सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र शुक्ल, राजू मंसूरी, इमाम कौसर, पप्पू यादव, मुकेश यादव, राजनारायण मिश्र, चुन्नू बाबा, आनंद, हरेंद्र आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। यजमान श्रीराम शुक्ल व डा. राकेश राय, मीडिया प्रभारी एडवोकेट अशोक राय, रंजन शुक्ल, शोभित शुक्ल, डिंपल शुक्ल, छेदी प्रसाद, तूफानी शर्मा, भीम प्रसाद, त्रिपुरारी शुक्ल, अमन शुक्ल, कविन्द्र शुक्ल, सचिन्द्र शुक्ल, रोहित शुक्ल, लक्ष्मन शुक्ल, हर्षित राय, बिरजा शर्मा आदि आयोजन समिति के सदस्य मनोयोग से महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

20 minutes ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

32 minutes ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

37 minutes ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

43 minutes ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

47 minutes ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

50 minutes ago