क्षेत्र का विकास एवं जनता का सेवा ही मेरा मिशन: शशांक मणि

देवरिया लोक सभा से तीसरी बार खिलेगा कमल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा सीट देवरिया से भाजपा हैट्रिक लगाने की जोर आजमाइश में हैं। 2014 में कलराज मिश्र तो 2019 में डा. रमापति राम त्रिपाठी यहां से सांसद चुने गए थे। इस बार भाजपा ने शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की बदौलत मैं जनता के बीच में जा रहा हूँ। मोदी-योगी की कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही युवाओं को रोजगार देने की भविष्य की उनकी तैयारी को लेकर जनता के बीच मे उपस्थित है।उक्त बातें लोक सभा देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि राजनीति और समाजसेवा दोनों एक ही पहलू हैं। दोनों एक दूसरे के विरोधाभासी नहीं, बल्कि पूरक हैं। समाजसेवा के अंदर यदि राजनीति की भी ताकत मिल जाए तो काम और आसान हो जाएगा। किसी भी काम में परिश्रम लगता है। मैंने संस्था के जरिए समाजसेवा किया है, काम जारी है। पूर्वांचल व बिहार के नौजवानों के पलायन को रोकना बहुत जरूरी है।
देवरिया में 10 वर्ष से भाजपा काबिज है।
यह सौभाग्य है कि लोकसभा सीट देवरिया में भाजपा का प्रतिनिधित्व लगातार 10 वर्ष से है। इन वर्षों में क्षेत्र में विकास के बहुत काम हुए। देवरिया बाईपास के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीडीएस इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड को जिम्मेदारी मिली है। दो वर्ष के अंदर बाईपास बनकर तैयार हो जाएगा। अन्य उपलब्धियों में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, शहर में जलभराव से मुक्ति के लिए परियोजना, रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने के साथ ही कुशीनगर में कृषि विवि की स्थापना आदि शामिल हैं।
महिलाओं तथा अन्य सभी वर्गों के लिए सरकार ने काम किया है। घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम जारी है। जिन लोगों के पास पक्का मकान नहीं था, उन्हें सरकार ने मकान दिया। हर घर में शौचालय बने। पीएमश्री योजना के तहत शिक्षण संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है। यही तो विकास है।
मेरी प्राथमिकता यह है कि स्वरोजगार को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार दिया जाए। डिजिटल के जरिए किसानों को एवं महिलाओं को ग्राम स्तर पर रोजगार दिया जाए। इसके साथ ही नमो नारायणी का विकास हो। इन सभी कार्यों से युवाओं का पलायन रुकेगा। उसी क्रम में मैंने अपनी कार्य योजना बनाई है। काम शुरू भी हो गया है।एक सवाल के जबाब में प्रत्यासी ने कहा कि
देखिए, हमें हर वर्ग का वोट मिल रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की संकल्पना के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गों का विकास किया,इसलिए हम जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं करते।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

38 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

40 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

42 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

9 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

9 hours ago