उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी अध्यक्ष पद की संभावनाओं को लेकर अटकलें तेज

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने नियमित गोंडा दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता दिखाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से ज़रूर मिलता हूँ, ताकि पार्टी के मुद्दों, चुनौतियों और जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकूं।”

उनकी इस सक्रियता को अब भाजपा के आगामी संगठनात्मक फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति लंबे समय से लंबित है, और अब चर्चा है कि यह नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद ही की जाएगी।

केशव प्रसाद मौर्य का लगातार संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय उपस्थिति कई राजनीतिक संकेत भी दे रही है। भाजपा के अंदरखाने में यह माना जा रहा है कि मौर्य को संगठन में बड़ी भूमिका सौंपी जा सकती है, और वे संभावित रूप से उत्तर प्रदेश भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं।

हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मौर्य की गतिविधियों ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को ज़रूर तेज कर दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

3 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

4 hours ago