Categories: Uncategorized

विभागीय लापरवाही से हो सकती है बड़ी दुर्घटना, सड़क की पटरियों पर उगी झाड़ियां

बागापार- चिउरहां , पिपरा कल्याण, सोनवल सड़क के दोनों पटरियों पर उगी झाड़ियां

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिले के उच्चाधिकारियों के लाख हिदायत के बाद भी कर्मचारी अपनी ढुलमुल रवैए एवं गैर जिम्मेदार कार्यों से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण भी शिकायत करते करते थक जा रहे हैं। साफ- सफाई एवं देखभाल के अभाव में गांव की सड़कें झाड़ियों से पट गई हैं। यही वजह है कि आए दिन लोग रात के अंधेरे में दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को इसकी जानकारी भी है लेकिन ग्राम स्तर पर पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। यह सड़के लोक निर्माण विभाग महराजगंज में आती हैं जो लोक निर्माण विभाग महराजगंज की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है फिर भी जिम्मेदार इन सड़कों पर ध्यान नहीं दे रहें है।इस प्रकार सदर ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली बागापार – चिउरहा सड़क पर विशुनपुरवां गांव के पास सड़क के दोनों पटरियों पर उगी झाड़ियों से राहगीर खतरे की आशंका से सहमे रहते हैं। झाड़ियों से पटी सड़क को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राम सभा के जिम्मेदार साफ-सफाई को लेकर कितने गंभीर हैं। रात के अंधेरे में लोग बाइक से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं बड़े वाहन भी संभल कर न चलें तो बड़ी घटना हो सकती है। ठीक इसी प्रकार मिठौरा ब्लाक के पिपरा कल्याण – सोनवल सड़क मार्ग के दोनों पटरियों पर उगी झाड़ियां जो लगभग 200मीटर तक फैला हुआ है और रात में आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार ब्लाक से जुड़ा प्रमुख सड़क मिठौरा – करौता चौक सड़क मार्ग के दोनों पटरियों पर उगी झाड़ियों का जाल है जिससे बड़ी दुर्घटना को यह दावत दे रहा है इन सभी सड़कों की सफाई रख-रखाव लोक निर्माण विभाग महराजगंज व स्थानीय सम्बंधित ग्राम पंचायत की होती है फिर भी जिम्मेदार इसपर कोई ध्यान नही देते हैं । क्षेत्र के ग्रामीण प्रदुम्न पाण्डेय,संजय मिश्रा, बृजेश शर्मा,समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र , महेंद्र यादव, हीरा, भोला यादव, श्रवण शर्मा, ओमप्रकाश यादव आदि लोगों का कहना है कि इस सड़क से हजारों राहगीर आते जाते हैं। दोनों तरफ उगी झाड़ियों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसकी सफाई के लिए अधिकारियों से कहा गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। झाड़ियों एवं खरपतवार में मच्छरों ने अपना घर बना लिया है, जिससे बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

21 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

22 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

23 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

1 hour ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago