सुबह के वॉकरों की सुरक्षा के लिए देवरिया पुलिस का अभियान

एसपी विक्रान्त वीर के निर्देशन में 488 व्यक्तियों व 281 वाहनों की हुई चेकिंग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में गुरुवार की सुबह जनपद पुलिस ने “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक हुए इस अभियान में पुलिस अधिकारियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस दौरान थानों की पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की।

ऐसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/blood-donation-camp-under-seva-pakhwada-an-example-of-giving-life/

पुलिस ने लोगों को मित्र पुलिसिंग की भावना से जोड़ते हुए छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सुलझाया। साथ ही, चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों, महिलाओं-बच्चियों से छेड़छाड़, लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष निगरानी रखी गई।अभियान के दौरान जनपद में कुल 26 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 488 व्यक्तियों और 281 वाहनों की जांच हुई।अन्य थानों में भी इसी प्रकार जांच अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/pcr-van-collides-with-tea-stall-sleeping-disabled-shopkeeper-dies/

जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि सुबह के समय सुरक्षा व्यवस्था से उन्हें भरोसा मिला है। एसपी देवरिया ने बताया कि ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि लोगों में विश्वास, शांति और सुरक्षा की भावना और मजबूत हो।

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago