देवरिया को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार के विकास एजेण्डा कार्यक्रम की रैकिंग शासन स्तर पर प्रतिमाह की जाती है। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी के नियमित अनुश्रवण से माह जनवरी, 2023 की रैकिंग में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
जनपद में कुल 73 कार्यक्रम संचालित हैं, जिसमें 62 कार्यक्रमों में “A” श्रेणी प्राप्त हुई है, 11 कार्यक्रम जनपद में लागू नही है। यह भी उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गत माहो में जनपद मण्डल में प्रथम स्थान पर रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि अपने योजनाओं का पर्याप्त अनुश्रवण करते हुये वेवसाइट UPKKV.in पर प्रगति अपडेट कराना सुनिश्चित करें, जिससे आगामी माह फरवरी व मार्च, 2023 में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago