योजनाओं के प्रति जन जागरूकता के लिए एलईडी वैन से प्रदर्शन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत, निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान व बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत चल रही योजनाओं के, एलईडी वैन के माध्यम से रूट चार्ट बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गत दिनों डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी व बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

गुरुवार को दुदही व गोड़़रिया के प्राथमिक विद्यालय सहित विकास खण्ड के चार स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से जागरूक किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि, बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित आपरेशन कायाकल्प से प्रदेश के विद्यालयों की बदलती तस्वीर की जानकारी अब गली-मुहल्लों तक में पहुंचाई जा रही है। इसके तहत दीक्षा एवं रीड एलांग रूप से बच्चों को मिल रही आनलॉइन शिक्षा, डीबीटी से मिला अभिभावकों को सम्मान, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, पढ़ रही बेटियाँ, बढ़ रही बेटियॉ, सफलता की कहानियां लिख रही बेटियां तथा निपुण हो हर बच्चा बनाएगा अपना भविष्य, जैसे कार्यक्रमों को एलईडी वैन के माध्यम से प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान ओपी सिंह, शिवशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

2 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

2 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

2 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

5 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago